आज प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन फगवाड़ा, पंजाब द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डॉ भीम राव अम्बेडकर पर आधारित *17वीं बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा* का आयोजन देश के विभिन्न भागों में करवाया गया ।
उक्त जानकारी देते हुए अम्बेडकर मिशन सोसाइटी चम्बा के अध्यक्ष योगेश्वर अहीर ने कहा कि पिछले 21 वर्षों से अलग अलग विषयों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है । इस वर्ष *डॉ अम्बेडकर के संघर्ष के साथी* विषय पर जिला चम्बा में छः परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया। इस वर्ष जिला चम्बा के चम्बा, तीसा, किहार, डलहौज़ी, साहू और सिहुंता में आयोजन किया गया ।
इस परीक्षा में चम्बा जिला के विभिन्न केंद्रों में लगभग 500 बच्चों ने *ए, बी व सी वर्ग* में भाग लिया । *ए वर्ग में छठी से आठवीं, बी वर्ग में नवमी से बाहरवीं तथा सी वर्ग में महाविद्यालय से लेकर 40 वर्ष तक के अभ्यर्थियों ने भाग लिया* ।
सर्वप्रथम विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने बाबा साहिब डॉ भीम राव अम्बेडकर की तस्वीर को पुष्प अर्पण कर श्रधांजलि दी तदोपरांत परीक्षा का आयोजन किया गया । परीक्षा के संचालकों ने जारी सयुंक्त ब्यान में कहा कि अखिल राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम विजेता को 50 हज़ार, द्वितीय विजेता को 30 हज़ार व तृतीय विजेता को 10 हज़ार व दोनों वर्गों में 250- 250 लोगों को 1000 रुपये प्रति छात्र पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे । इसके इलावा जिला स्तर पर प्रथम पांच विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा ।
✒️जिला चम्बा के तीनों वर्गो में प्रत्येक परीक्षा केंद्र के *प्रथम पांच-पांच विजेताओं* को अम्बेडकर मिशन सोसाइटी चम्बा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा ।
✒️ इसके इलावा प्रत्येक केंद्र के *बी और सी वर्ग के प्रथम और द्वितीय स्थान के विजेताओं को *जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता* में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त होगा।
📌 इस जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान विजेताओं को भी *जिला स्तरीय समारोह* में पुरस्कृत किया जायेगा। उक्त जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय या अन्य किसी उपमंडल में किया जा सकता हैँ।
✒️चम्बा के मोहल्ला सुल्तानपुर स्थित अम्बेडकर भवन में इस परीक्षा का आयोजन किया गया । 17वीं बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा के दौरान वर्ष 2025 की परीक्षा के कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के पहले पांच विजेताओं को दीपक कुमार, प्रवक्ता जीव विज्ञान द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
📌 परीक्षा के वरिष्ठ वर्ग में सुनील कुमार, उर्वशी, प्रियंका, उषा तथा कमलेश कुमारी को चम्बा परीक्षा केंद्र में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पांचवे स्थान के लिए ; कनिष्ठ वर्ग में प्रज्ञा सूर्या, mridul, दीक्षा, रूबल ठाकुर तथा दिव्यांश को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पांचवे स्थान के लिए सम्मानित किया गया।
✒️ जिला चम्बा के विभिन्न केंद्रों पर योगेश्वर अहीर, जितेश्वर सूर्या, दीपक कुमार, अविनाश पाल, अनूप राही, अनिल अहीर, जितेंद्र सूर्या, संजीव राही, जितेन्द्र कुमार, रोहित रामोत्रा, कार्तिक लुहारच, अशोक कुमार, राकेश ठाकुर, कविता कुमारी इत्यादि द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोगस्वरूप इस परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया गया ।
Chamba, Chamba | Aug 30, 2026