रायडीह: नर्सिंग बंग्ला जंगल में आसमानी बिजली की चपेट में आने से तीन युवक हुए घायल, एक सदर अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | Aug 21, 2024 रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्सिंग बंग्ला जंगल में आसमानी बिजली की चपेट में आने से जरजट्टा महुआ टोली निवासी तीन युवक घायल हो गए। घटना में एक युवक को गंभीर चोट लगी उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि अन्य दो युवक को मामूली चोट लगी। तीनों नर्सिंग बंग्ला जंगल में घूमने गए थे तभी बारिश के बीच एक पेड़ के नीचे बचने के क्रम में ब्रजपात हुआ।