मौजमाबाद: आसलपुर में राव समाज का भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित, जरूरतमंद विधवा और असहाय महिलाओं के लिए पेंशन की घोषणा की गई
जयपुर जिले की ग्राम पंचायत आसलपुर में राव समाज आसलपुर इकाई अध्यक्ष जवानी सिंह राव की अध्यक्षता में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आदर्श बड़वार राव महासभा प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह कुचामन व के.पी बालाजी के प्रबंधक व भामाशाह सुरेंद्र सिंह डोबर ने अध्यक्षता की वहीं विशिष्ट अतिथि सुमित्रा कंवर में अभय सिंह राव रहे।