चायल: बहादुरपुर गांव में शराब पीने से रोकने पर युवक से हुई मारपीट, वांछित आरोपी किया गया गिरफ्तार
कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में शराब पीने का विरोध करने पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक और बीच-बचाव करने आए व्यक्ति के साथ मारपीट की थी, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बहादुरपुर गांव से गिरफ्तार!