नगरी: मोबाइल टावर से 24 नग बैटरी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
दुगली थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पालगांव में जिओ कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है। जिसमें लगे 24 नग बैटरी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिस पर कंपनी का टेक्नीशियन अनुज गडारी द्वारा 8 अप्रैल को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। जिस पर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।