आनंदपुरी: छाजा बस स्टैंड पर गड्ढे में गिरने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, बच्चे के सिर पर आए 5 टांके
आनंदपुरी क्षेत्र के छाजा बस स्टैंड पर मुख्य सड़क पर बने बड़े गड्ढे के कारण एक बाइक सवार पिता-पुत्र हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार जोतीयावाड़ा निवासी अमरु पुत्र हालिया अपने पुत्र सुरेश के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड पर सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।