दरभंगा: दरभंगा दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर वर्चस्व के लिए बाइक सवार अपराधियों ने की चार राउंड फायरिंग
दरभंगा दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड में वर्चस्व के विवाद मे दिन दहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने दनांदन चार राउंड फायरिंग करके सनसनी फैला दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 3 बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने बस स्टैंड के पास बुचामन मोड़ के पास फायरिंग करने लगे। वहां मौजूद दुकानदारों ने दहशत मे आकर अपनी दुकानें बंद करना शरू कर दिया। घटना शनिवार को 12.30 हुई।