दरभंगा: लहेरियासराय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन, कई शिकायतकर्ता पहुंचे
दरभंगा के लहेरियासराय में स्थित नगर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्र से शिकायतकर्ता पहुंचे थे। जिन्होंने अपनी शिकायत नगर पुलिस अधीक्षक को सुनाई। तो वही नगर पुलिस अधीक्षक ने शिकायत सुनकर संबंधित थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।