दरभंगा: लहरियासराय थाना ने बिहार STF के साथ टॉप 10 वांछित अपराधी इमरान खान को किया गिरफ्तार
लहरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार एस०टी०एफ के सहयोग से वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देशन में लहेरियासराय थाना कांड संख्या- 487/23 के वांछित टॉप 10 अपराधकर्मी इमरान खान, पे० वशीर खान, सा० औलियावद, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वही शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।