कसिया: लबनिया फोरलेन पर कार सवारों को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल
लबनिया में ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार पंचायत सदस्य उमेश गौड़ 43 वर्ष पुत्र कोमल गौड़ निवासी लबनिया थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर गम्भीर रूप से घायल हो गया। तत्काल स्थानीय लोगों ने घायल को ट्रक के नीचे से निकालकर इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया है। घायल के सर, पैर व हाथ में गम्भीर चोट लग हुआ है।