बरघाट: ग्राम केकड़ई पौनारकलां में ग्रामीण किसानों को कृषि संबंधी जानकारी दी गई
Barghat, Seoni | May 24, 2026 ग्राम केकड़ई पौनारकलां में ग्रामीण किसानों को कृषि संबंधित दी गई जानकारी कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत कृषि रथ गांव-गांव पहुंचकर किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ रहा है। शनिवार 3 बजे कृषि रथ ग्राम पंचायत केकड़ई पौनारकला पहुंचा आयोजित कार्यक्रमों में कृषकों को ई-विकास प्रणाली, प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की उपयोगी जानकारी दी गई।