महुली थाना क्षेत्र के खरबानिया कला भट्टे पर गुरुवार सुबह 7 बजे 13 वर्षीय बालिका को घोड़े ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे तुरंत खलीलाबाद जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज जारी है। मां के अनुसार बच्ची घोड़े को पानी पिला रही थी, तभी उसने हमला कर दिया। डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रखे हैं।