हाथरस: घर पर काम करते समय एक युवती के पैर पर सांप ने काटा, बिगड़ी हालत में परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस के गांव पुसैनी में घर पर काम करते समय एक युवती मोना पुत्री जगदीश के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से हालत बिगड़ने पर परिजन युवती को उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवती का उपचार किया गया। युवती ने बताया कि वह घर पर काम थी तभी उसके पैर पर सांप ने काट लिया।