महोबा: महोबा के पुन्नियां गांव में खेत के कुएं में मिला बुजुर्ग महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Apr 12, 2026 महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के पुन्नियां गांव निवासी 85 वर्षीय शोभारानी पत्नी टूटियां कुशवाहा शनिवार सुबह इलाज कराने के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। रविवार को बुजुर्ग महिला का शव खेत के कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।