धौलपुर: फूड पॉजनिंग की शिकार वृद्ध महिला की हुई मौत
मनियां थाना क्षेत्र के लूला का पुरा गांव में दूषित पनीर की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 11 लोग बीमार हो गए थे। जिनमें से इलाज के दौरान एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार परिवार में 9 जुलाई को जन्मदिन के मौके पर पनीर की सब्जी बनाई गई थी। अगले दिन उसी सब्जी को खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत