ताखा: लोहिया नहर पुल पर आम लेकर जा रहे लोडर को रोक पुलिस ने 25 पेटी जबरन उतारे आम चालक ने मारपीट का भी लगाया आरोप
Takha, Etawah | Jun 29, 2024 चौबिया क्षेत्र से निकलने वाले इटावा बरेली हाईवे पर शुक्रवार की रात कायमगंज से इटावा मंडी आम बेचने जा रहे लोडर को पुलिस वालों ने लोहिया नहर पुल पर रोक और चालक से खाने के लिए आम मांगे जब उसने मना किया तो पुलिस ने जबरन लोडर से 25 पेटी आम उतार लिए और जब चालक वीडियो बनाने लगा तो उसके साथ मारपीट की गई। चालक ने शनिवार की शाम शिकायत करते हुए पुलिस पर आरोप लगाया है।