देवास: कलेक्टर कार्यालय में समय सीमा बैठक, महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम पढ़ने का निर्देश
Dewas, Dewas | Nov 19, 2024 बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम को सभी अधिकारी अच्छे से पढ़ लें। काई भी किसी भी बात को मजाक में नहीं लें। यदि कोई शिकायत आती है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। अधिनियम यौन उत्पीड़न को रोकने, निषेध करने, और उससे निपटने के लिए बनाया गया है।