देवास: देवास के वृद्धाश्रम और दृष्टिहीन कन्या केंद्र में स्वर्गीय महाराज की जन्म जयंती मनाई गई, 11-11 हजार के चेक दिए गए
Dewas, Dewas | Nov 17, 2024 श्रीमंत महाराज तुकोजीराव पवार की 61 वी जन्म जयंती पूर्व सभापति अंसार अहमद हाथी वाले के मार्गदर्शन में वृद्ध आश्रम एवं दृष्टिहीन कन्या क्रेंद्र में सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। श्रीमंत महाराज तुकोजीराव पवार साहब की जन्म जयंती पर आनंद नगर स्थित दृष्टिहीन कन्या केंद्र एवं मीठा तालाब स्थित वृद्ध आश्रम में सहायता राशि के रूप में 11-11 हजार रुपए के चेक दिए।