बटियागढ़: अजब धाम में महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, अग्नि स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान किया गया शुरू
जै जै सरकार की पावन तपोभूमि अजब धाम में आज से श्री रामचरितमानस महायज्ञ 27 कुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ का श्रीगणेश हुआ. पूज्य जै जै सरकार जी की कृपा और छोटे सरकार जी के कुशल मार्गदर्शन मेंआयोजन क्रम के दूसरे दिन आज यज्ञ शाला में पीठस्थ देव आव्हान,अग्नि मंथन ,अग्नि स्थापना के साथ मंत्रोच्चार से 27 कुंडीय महायज्ञ की आहुतियां दी गई.