बटियागढ़: जुड़ी नदी में डूबने से युवक की मौत, शव अस्पताल भेजा गया, बटियागढ़ थाना क्षेत्र की घटना
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा के पास जुड़ी नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई,घटना गुरुवार सुबह की है,बताया जा रहा म्रतक भूरे उर्फ भूपेंद्र रैकवार पिता सेठी रैकवार उम्र 19 वर्ष जुड़ी नदी में मंजन करने गया था जिसे फिट चक्कर आने से नदी में गिर गया और डूबने से मौत हो गई घटना की सूचना पर बटियागढ़ थाना पुलिस ने घटनास्थल पंहुचकर लोगो की मदद से नदी से शव निकाला