बटियागढ़: अजब धाम पहुंचे कलेक्टर सुधीर कोचर, पुलिस अधीक्षक और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर अजब धाम पँहुचे,उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ अजब धाम में दर्शन कर छोटे सरकार जी से मुलाकात की,अजब धाम में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में सुरक्षा, व्यवस्थाओ के मद्देनजर अधिकारियों और आयोजन कमेटी सदस्यों से चर्चा भी की,कलेक्टर ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर यंहा बेहतर व्यवस्थाओ के निर्देश अधिकारियों को दिए