देहरादून: कॉन्वेंट रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून की कॉन्वेंट रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर धरना प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने इलेक्टोरल बॉन्ड के बारे में एसबीआई पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एसबीआई का घेराव किया।