सासनी: दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेने गई युवती से छेड़छाड़, विरोध पर दबंगों ने युवती और परिजनों से की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Sasni, Hathras | Jun 4, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने गई युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना प्रकाश में आई है। विरोध करने पर युवती व परिजनों के साथ गांव के दबंगों द्वारा मारपीट की गई। पीड़ितों द्वारा इलाका पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने घायल युवती व परिजनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर डाक्टरी परीक्षण कराया।