खैरथल: खैरथल जिला कलेक्टर ने देर रात भगाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने शुक्रवार देर रात 9:00 बजे भगाना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं इमरजेंसी साफ सफाई दवा वितरण व्यवस्था एवं मरीज को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया, चिकित्सा स्टाफ की उपस्थिति जांची।