बड़हिया: विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़हिया में स्वच्छता और हरियाली का संदेश,कॉलेज गंगा घाट और इंदुपुर पोखर में चला स्वच्छता अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद बड़हिया द्वारा शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष पहल की गई. पूर्वाह्न 10 बजे नगर परिषद क्षेत्र में बीएनएम कॉलेज घाट और इंदुपुर पोखर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और पौधारोपण किया गया. कार्यक्रम में डीडीसी सुमित कुमार, डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार के साथ स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे.