जिले में डायरिया की रोकथाम के लिए पी एच ई द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान
कलेक्टर श्रीमती गर्ग के निर्देश अनुसार जिले में डायरिया की रोकथाम के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है इसके साथ ही जल संरक्षण व संवर्धन की विधियां अपनाने, जल स्त्रोतो को स्वच्छ रखने व जल गुणवत्ता परिक्षण करने व क्लोरिनेशन के लिए जागरूक भी किया जा रहा है इसके लिए कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
डायरिया की रोकथाम हेतु देशव्यापी संचालित अभियान के तहत जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार के मार्गदर्शन में अभियान PHE के मैदानी अमले द्वारा संचालित कियाजा रहा है।
अभियान के अंतर्गत जिले के मल्हारगढ़ विकासखंड के ग्राम लिम्बावास में विकासखंड गरोठ के ग्राम टकरावद व छायन मे मैदानी अमले द्वारा जल एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गई। ग्राम वासियों व स्कूली बच्चों, आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को पेयजल स्रोतों से प्राप्त पानी की फील्ड टेस्टिंग के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण करने का प्रशिक्षण दिया गया।
ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को नल जल योजना के संचालन एवं संधारण के लिए आवश्यक प्रशिक्षण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता, PMU सलाहकार अंकित ठाकुर ने दिया। इस दौरान नल जल प्रदाय योजनाओं के प्रबंधन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी, जलकर की राशि प्रतिमाह वसूल करने, ग्राम के प्रत्येक परिवार को एक समान प्रेशर से पानी उपलब्ध करवाने,ग्राम में स्वच्छ जल एवं समग्र स्वच्छता का वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। गांव में स्थापित पेयजल स्रोतों के क्लोरिनेशन कार्य एवं स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया। विद्यालयिन बच्चो द्वारा स्कूल रैली के माध्यम से जल संरक्षण व संवर्धन,जल के अप व्य य को रोकने, जल के समुचित व सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूकता हेतु स्कूल रैली के माध्यम से ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया।
इस अवसर लिम्बावास सरपंच श्री मांगीलाल पोरवाल, टकरावद सरपंच श्रीमती पार्वती बाई,स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, शिक्षक, ग्रास रूट वर्कर्स सहित ग्रामवासि उपस्थित रहे।
#Mandsaur
#मंदसौर
Mandsaur, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026