इस्माइलपुर: मड़वा बाबा में कमर में देशी कट्टा लेकर जल चढ़ाने आया युवक,पुलिस नें दबोचा
झंडापुर थाना पुलिस ने मड़वा बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में जल चढ़ाने आए एक युवक (डाकबम) के कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इस बारे में झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी सावन कुमार है।गिरफ्तार अभियूक्त से हथियार के विषय मे पूछताछ की जा रही है। इसके आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।