इस्माइलपुर: विक्रमशीला पुल पर तेज रफ्तार अनियंत्रित मुंद्रिका बस ने पुल पर तैनात दो सिपाही को मारा धक्का
भागलपुर से सहरसा जाने वाली मुंद्रिका बस बीआर 39 पी ए 9494 के चालक के द्वारा विक्रमशीला पुल पर तेज गति में लापरवाही से बस चलाते हुए ओवरटेक कर रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित हो जाने के कारण विक्रमशिला पुल पर ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही बस की चपेट में आ गए और जख्मी हो गए। बस चालक के द्वारा दुर्घटनाकारित करने के उपरांत भी बस को नही रोका..