गढ़वा: यूरिया खाद की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Garhwa, Garhwa | Aug 21, 2025 धान की फसल में खाद डालने के समय बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने समाहरणालय में गुरुवार की दोपहर करीब 2बजे गढवा जिले के सभी थोक विक्रेता दुकानदारों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यूरिया खाद का अधिकतम खुदरा मूल्य 266 रुपये प्रति पैकेट है, लेकिन कई दुकानदार इससे अधिक दर पर बिक्री कर रहे हैं, जो गंभीर म