गढ़वा: उपायुक्त ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2025 के लिए जागरूकता रथ को किया रवाना
Garhwa, Garhwa | Aug 21, 2025 उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2025 के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर किसानों को योजना का लाभ लेने हेतु जागरूक करेगा तथा समय पर बीमा कराने की अपील करेगा। इस योजना के अंतर्गत ऋणी एवं गैर ऋणी—दोनों श्रेण