गढ़वा: झारखंड बालू खनन नियमावली-2025 को लेकर गढ़वा में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक, 18 बालूघाटों की ई-नीलामी पर किया गया मंथन
Garhwa, Garhwa | Aug 21, 2025 झारखंड सरकार द्वारा लागू बालू खनन नियमावली-2025 के प्रावधानों के अंतर्गत कैटेगरी-2 के बालू निपेक्ष से खनन का संचालन अब ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। इसी क्रम में खान एवं भूतत्व विभाग, झारखंड सरकार, रांची के सचिव के आदेशानुसार गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार