इटावा: सफारी पार्क के पास कार और बाइक के बीच हुई टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे भाई-बहन समेत 4 लोग हुए घायल
Etawah, Etawah | Feb 10, 2024 इटावा सफ़ारी के पास कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें शादी समारोह से लौट रहे भाई-बहन समेत 4 लोग घायल हुए हैं। घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आस पास बताई गई है। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।