कोंडागांव: बांसकोट में पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी, घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर ग्रामीण; वीडियो वायरल
कोंडागांव जिले के बांसकोट क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज शनिवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पेट्रोल-डीजल लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण सुबह से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, फिर भी समय पर ईं