रफीगंज: अवैध बालू पर कार्रवाई: खनन निरीक्षक ने मखदुमपुर गांव के समीप से ट्रैक्टर किया जब्त, चालक को किया गिरफ्तार
रफीगंज में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खनन निरीक्षक मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में रफीगंज-गोह रोड पर छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया, जबकि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर गांव के समीप एक ट्रैक्टर पीला बालू लादकर रफीगंज की ओर जा रहा था।