खरगोन: जिला अस्पताल में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रेहान खान के साथ मरीज के परिजनों ने अभद्र व्यवहार कर दिया। बात सिर्फ बहस तक नहीं रुकी, परिजनों पर डॉक्टर के साथ बदतमीजी करने और आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने के भी गंभीर आरोप लगे हैं।