मैनपुरी: जनपद इटावा निवासी युवक की कावड़ भर के लौटते समय किशनी क्षेत्र में गड्ढे में गिरने हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम।
जनपद इटावा के ग्राम नगला हरजू निवासी अरुण पुत्र ताहर सिंह कावड़ भरकर वापस घर लौट कर रहा था। और जैसे ही वह किशनी क्षेत्र के तारिया रामनगर के पास पहुंचा तभी गड्डे में गिरने से उसके चोट लग गई जिस से उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।