मांट: अदालत से अनुमति प्राप्त कर पुलिस ने गांव पंडवा के समीप नष्ट किए करीब ₹7 करोड़ के मादक पदार्थ
Mat, Mathura | Apr 21, 2026 एसएसपी के ऑपरेशन दहन के तहत फरह,गोविंद नगर,मांट व हाईवे थानों में विभिन्न दिनों बड़ी तादाद में अवैध मादक पदार्थ पकड़े गए थे,मंगलवार को अदालत से अनुमति मिलने के बाद इनको मांट के गांव पंडवा में मंगलवार शाम 5 बजे नष्ट कराया गया,इस दौरान जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी, एवं डीसीआरबी शाखा व सम्बन्धित थानों के पुलिस कर्मी मौजूद रहे