कोल: पुलिस ने दुनाई तिराहे से हत्या कर फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्ज़े से मृतक की टिर्री का चेचिस बरामद
Koil, Aligarh | Jan 12, 2025 थाना लोधा पुलिस टीम ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या कर फरार चल रहे शातिर अभियुक्त को ग्राम दुनाई जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त आरोपी के कब्जे से मृतक की टिर्री का चेचिस, बैट्री व घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इधर पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की।