कोल: AMU में हिंदू छात्रा के नाम से प्रोफेसरों की शिकायत करने वाले प्रोफेसर को सस्पेंड, जिले से बाहर जाने पर प्रतिबंध
Koil, Aligarh | Jan 12, 2025 AMU में हिंदू छात्रा के नाम से प्रोफेसरों की शिकायत करने वाले प्रोफेसर को AMU ने सस्पेंड कर दिया है। प्रोफेसर पर हिंदू छात्रा के नाम से प्रोफेसरों की शिकायत करने के आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद रजिस्ट्रार के द्वारा प्रोफेसर को नोटिस दिया गया जिसका जवाब प्रोफेसर ने नहीं दिया था। नोटिस का जवाब न देने के चलते AMU ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है।