कोल: कासिमपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 12, 2025 कासिमपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। 38 वर्षीय रामकिशोर रिश्तेदारी में गए थे। वहां से लौट रहे थे तभी कासिमपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामकिशोर घायल हुए थे जिनका इलाज JN मेडिकल में चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।