मानपुर: पनपथा के खेरवा टोला में बाघ के हमले से गुस्साई भीड़ ने रेंजर को पीटा, रेंजर घायल, मानपुर में इलाज जारी
Manpur, Umaria | May 24, 2026 बांधवगढ़ अंतर्गत पनपथा गांव के खेरवा टोला मे बाघ हमले से एक महिला की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।वहीं इस अफरा तफरी मे एक अन्य व्यक्ति भी मामूली रूप से चोटिल हुआ है।घटना से गुस्साई भीड़ ने पनपथा बफर परिक्षेत्र के रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया जिससे रेंजर के सिर मे चोंट आई है और उनका CHC मानपुर मे इलाज जारी है।