Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

विधायक कप डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का जीरन में शुभारंभ किया।

10.1k views | Neemuch Nagar, Neemuch | Mar 30, 2022

MORE NEWS

राजेश ट्रेडर्स से 1.42 लाख रुपये मूल्य का घी जब्त, जांच के लिए 4 नमूने लिए गए

नीमच, 7 अगस्त 2026। नियंत्रक,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश, भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने जरौली ट्रेड सेंटर, नीमच स्थित राजेश ट्रेडर्स का आकस्मिक निरीक्षण किया।
 निरीक्षण के दौरान धौलपुर फ्रेश दानेदार देसी घी के 900 एमएल, 450 एमएल एवं 180 एमएल पैक तथा धौलपुर फ्रेश देसी घी के 10 एमएल पैक के कुल चार नमूने गुणवत्ता एवं मानक स्तरों की जांच के लिए प्रतिष्ठान संचालक श्री अनिल कुमार रामनानी से लिए गए।
नमूना संग्रहण की कार्रवाई के उपरांत शेष घी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आगामी कार्रवाई के लिए अधिग्रहित (जब्त) किया गया। जब्त किए गए घी का अनुमानित मूल्य लगभग 1 लाख 42 हजार रुपये है।
  कार्यवाही के दौरान संयुक्त दल में तहसीलदार श्री मृगेंद्र सिसोदिया,खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी, श्री यशवंत कुमार शर्मा तथा उनकी टीम शामिल रही।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

राजेश ट्रेडर्स से 1.42 लाख रुपये मूल्य का घी जब्त, जांच के लिए 4 नमूने लिए गए नीमच, 7 अगस्त 2026। नियंत्रक,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश, भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने जरौली ट्रेड सेंटर, नीमच स्थित राजेश ट्रेडर्स का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धौलपुर फ्रेश दानेदार देसी घी के 900 एमएल, 450 एमएल एवं 180 एमएल पैक तथा धौलपुर फ्रेश देसी घी के 10 एमएल पैक के कुल चार नमूने गुणवत्ता एवं मानक स्तरों की जांच के लिए प्रतिष्ठान संचालक श्री अनिल कुमार रामनानी से लिए गए। नमूना संग्रहण की कार्रवाई के उपरांत शेष घी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आगामी कार्रवाई के लिए अधिग्रहित (जब्त) किया गया। जब्त किए गए घी का अनुमानित मूल्य लगभग 1 लाख 42 हजार रुपये है। कार्यवाही के दौरान संयुक्त दल में तहसीलदार श्री मृगेंद्र सिसोदिया,खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी, श्री यशवंत कुमार शर्मा तथा उनकी टीम शामिल रही। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

कलेक्टर ने ढाकनी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर नियमित अध्ययन करने की दी सीख

नीमच, 07 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ किए जा रहे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा तहसील के ग्राम ढाकनी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता तथा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों से गणित एवं अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों से ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न हल करवाकर उनकी विषयगत समझ एवं शैक्षणिक दक्षता का परीक्षण किया तथा बच्चों को नियमित अध्ययन एवं आत्मविश्वास के साथ सीखने के लिए प्रेरित किया।
 कलेक्टर श्री चंद्रा ने विद्यालय में संचालित गतिविधि आधारित शिक्षण का अवलोकन किया और इसे प्रभावी शिक्षण का बेहतर माध्यम बताते हुए शिक्षकों को ऐसे नवाचारों को निरंतर बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा गणित के प्रश्नों का समाधान भी देखा और बच्चों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।उन्होंने दोनों कक्षाओं में बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों का अवलोकन किया तथा अध्यापन गुणवत्ता पर संतोष जाहिर किया।
 विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था एवं उपलब्ध बेंचों की गुणवत्ता पर भी कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना भी आवश्यक है।
 निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, एसडीएम सुश्री किरण आंजना, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ऐश्वर्या मूंदड़ा, जिला परियोजना समन्वयक श्री दिलीप व्यास सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय का शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
#MukhymantriJanVishwasAbhiyan
#Neemuch
#नीमच

कलेक्टर ने ढाकनी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर नियमित अध्ययन करने की दी सीख नीमच, 07 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ किए जा रहे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा तहसील के ग्राम ढाकनी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता तथा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों से गणित एवं अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों से ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न हल करवाकर उनकी विषयगत समझ एवं शैक्षणिक दक्षता का परीक्षण किया तथा बच्चों को नियमित अध्ययन एवं आत्मविश्वास के साथ सीखने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने विद्यालय में संचालित गतिविधि आधारित शिक्षण का अवलोकन किया और इसे प्रभावी शिक्षण का बेहतर माध्यम बताते हुए शिक्षकों को ऐसे नवाचारों को निरंतर बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा गणित के प्रश्नों का समाधान भी देखा और बच्चों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।उन्होंने दोनों कक्षाओं में बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों का अवलोकन किया तथा अध्यापन गुणवत्ता पर संतोष जाहिर किया। विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था एवं उपलब्ध बेंचों की गुणवत्ता पर भी कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, एसडीएम सुश्री किरण आंजना, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ऐश्वर्या मूंदड़ा, जिला परियोजना समन्वयक श्री दिलीप व्यास सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय का शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh #MukhymantriJanVishwasAbhiyan #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले में मनासा से हुआ शुभारंभ

हर पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन की प्राथमिकता : विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू

प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर करेगा समस्याओं का समयबद्ध निराकरण : कलेक्टर श्री चंद्रा

नीमच, 7 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा प्रशासन एवं जनता के बीच विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शुभारंभ हुआ। जिले में अभियान का शुभारंभ मनासा में आयोजित समाधान शिविर से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू थे।
  विधायक श्री मारू ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन एवं प्रशासन को जनता के और निकट लाना है। शासन की मंशा समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करना तथा उसे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि केवल शिकायतों का निराकरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके मूल कारणों की पहचान कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करना भी आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो और शिकायतों में कमी आए।
 उन्होंने कहा कि आगामी छह माह तक प्रत्येक शुक्रवार समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव एवं नगरीय क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन की समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
 कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि जिले में अभियान के संचालन के लिए 20 क्लस्टर बनाए गए हैं, जहां आगामी छह माह तक प्रत्येक शुक्रवार समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा ग्राम स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का यथासंभव स्थानीय स्तर पर ही समाधान किया जाए।
 कलेक्टर श्री चंद्रा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को न्यायालयीन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा आरआई एवं पटवारियों को पारित आदेशों का समयबद्ध पालन एवं अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला परियोजना समन्वयक को सात दिवस के भीतर सभी विद्यालयों की मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का निरीक्षण कर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्व-सहायता समूह अथवा संस्था द्वारा अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
 कलेक्टर श्री चंद्रा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।
 शिविर में नामांतरण, सीमांकन, आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक सेवा गारंटी, आंगनवाड़ी सेवाओं तथा अन्य विभागों से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई की गई।कई प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा संबंधी विषयों पर जानकारी दी।वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे ने वन विभाग की योजनाओं एवं वन्यजीवों से होने वाली क्षति पर राहत प्रावधानों की जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव ने बताया कि जिले के 20 क्लस्टरों में 8 से 10 ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए नियमित समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
 कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम सुश्री किरण आंजना डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#MukhymantriJanVishwasAbhiyan
#Neemuch
#नीमच

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले में मनासा से हुआ शुभारंभ हर पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन की प्राथमिकता : विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर करेगा समस्याओं का समयबद्ध निराकरण : कलेक्टर श्री चंद्रा नीमच, 7 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा प्रशासन एवं जनता के बीच विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शुभारंभ हुआ। जिले में अभियान का शुभारंभ मनासा में आयोजित समाधान शिविर से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू थे। विधायक श्री मारू ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन एवं प्रशासन को जनता के और निकट लाना है। शासन की मंशा समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करना तथा उसे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि केवल शिकायतों का निराकरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके मूल कारणों की पहचान कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करना भी आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो और शिकायतों में कमी आए। उन्होंने कहा कि आगामी छह माह तक प्रत्येक शुक्रवार समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव एवं नगरीय क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन की समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि जिले में अभियान के संचालन के लिए 20 क्लस्टर बनाए गए हैं, जहां आगामी छह माह तक प्रत्येक शुक्रवार समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा ग्राम स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का यथासंभव स्थानीय स्तर पर ही समाधान किया जाए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को न्यायालयीन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा आरआई एवं पटवारियों को पारित आदेशों का समयबद्ध पालन एवं अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला परियोजना समन्वयक को सात दिवस के भीतर सभी विद्यालयों की मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का निरीक्षण कर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्व-सहायता समूह अथवा संस्था द्वारा अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। शिविर में नामांतरण, सीमांकन, आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक सेवा गारंटी, आंगनवाड़ी सेवाओं तथा अन्य विभागों से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई की गई।कई प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा संबंधी विषयों पर जानकारी दी।वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे ने वन विभाग की योजनाओं एवं वन्यजीवों से होने वाली क्षति पर राहत प्रावधानों की जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव ने बताया कि जिले के 20 क्लस्टरों में 8 से 10 ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए नियमित समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम सुश्री किरण आंजना डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #MukhymantriJanVishwasAbhiyan #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत शुक्रवार को नीमच जिले में मनासा में समाधान शिविर  आयोजित हुआ। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक श्री अनिरुद्ध माधव
मारू ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन एवं प्रशासन को जनता के और निकट लाना है। शासन की मंशा समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करना तथा उसे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि केवल शिकायतों का निराकरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके मूल कारणों की पहचान कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करना भी आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो और शिकायतों में कमी आए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा  सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat & Rural Development Department, MP
#MukhymantriJanVishwasAbhiyan
#Neemuch
#नीमच

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत शुक्रवार को नीमच जिले में मनासा में समाधान शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन एवं प्रशासन को जनता के और निकट लाना है। शासन की मंशा समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करना तथा उसे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि केवल शिकायतों का निराकरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके मूल कारणों की पहचान कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करना भी आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो और शिकायतों में कमी आए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। Chief Minister, MP Jansampark Madhya Pradesh Panchayat & Rural Development Department, MP #MukhymantriJanVishwasAbhiyan #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत नीमच जिले के मनासा में आयोजित समाधान शिविर के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू संबोधित करते हुए।
    
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh  
#MukhymantriJanVishwasAbhiyan
#Neemuch
#नीमच

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत नीमच जिले के मनासा में आयोजित समाधान शिविर के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू संबोधित करते हुए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #MukhymantriJanVishwasAbhiyan #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

विधायक कप डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का जीरन में शुभारंभ किया। - Neemuch Nagar News