सिकंदराराऊ: मो. मटकोटा में नवजात बच्चे की खुशी में मिठाई बांटने पर परिवार को पड़ा भारी, दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट
मोहल्ला मटकोटा निवासी नाजिम नामक युवक के घर में नवजात बच्चे का जन्म हुआ था। इसी खुशी में परिवार के लोग मोहल्ले में मिठाई बांट रहे थे। आरोपियों को भी मिठाई दी गई लेकिन उन्होंने फेंक दी और गाली गलौज करने लगे जिससे विवाद शुरू हो गया। आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं समेत पूरे परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।