आरा: नरही गांव में ऐसी-फ्रिज और दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर विवाहिता की फांसी लगाकर ससुराल वालों ने की हत्या
Arrah, Bhojpur | Sep 13, 2026 भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है, जो नरही गांव की रहने वाली बताई जा रही है और उसकी शादी नीतीश राय से हुई थी।मृतिका के भाई ने उसके पति नीतीश राय, सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।