खानपुर: खानपुर के सचिवालय में अभिभाषक परिषद द्वारा भीषण गर्मी में वानर राज को पानी पिलाना बना चर्चा का विषय
खानपुर कस्बे के सचिवालय में आज गुरुवार को दोपहर 3:30 के लगभग अभिभाषक परिषद द्वारा भीषण गर्मी में वानर राज को पानी पिलाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कस्बे के सचिवालय परिसर में काफी संख्या में वानरों ने डेरा डाल लिया जो कि पेयजल के लिए काफी परेशान हो रहे थे अभिभाषक परिषद के सदस्यों ने बंदरों के लिए पेयजल की व्यवस्था कर मानवता का परिचय दिया ।