सूरजगढ़: मोहर्रम की नवमी तिथि को कटेहर,चकमसकन सहित विभिन्न अखाड़ा से सिपल के साथ निकला जुलूस
गुरुवार को मोहर्रम की नवमी तिथि को सूरजगढ़ा क्षेत्र में विभिन्न अखाड़ा से सिपल के साथ जुलूस निकाला गया. पूर्वाह्न 11:30 बजे सूरजगढ़ा बाजार में शहीद स्मृति चौक के समीप चकमसकन मंठटोला, कटेहर गाछी एवं सूरजगढ़ा पुरानी बाजार अखाड़ा से निकाले गए सिपल जुलूस का मिलन हुआ. या हुसैन या अली के सदा से इलाका गूंजता रहा. युवाओं ने पारंपरिक हथियार से करतब दिखाये.