गोरखपुर: दुष्कर्म के आरोपी चपरासी को भेजा गया जेल, जमानत पर आकर फिर किया दुष्कर्म, गुलरिहा पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की
गुलरिहा थाने क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 6 साल पहले उसकी मुलाकात गांव के ही रहने वाले प्रभाकर से हुई।धीरे- धीरे बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई।महिला का आरोप है कि एक दिन प्रभाकर ने उसे अपने घर बुलाया।घर पर कोई नहीं था।उसी का फायदा उठा कर जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाया। और वीडियो भी बना लिया।जिसकी जानकारी महिला को नहीं हुई।