समस्तीपुर: चकमेहसी थाना की पुलिस ने नामापूर खेड़ी से 280 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जिलांतर्गत चकमेहसी थाना की पुलिस ने नामापूर खेड़ी से 280 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि चकमेहसी थानांतर्गत नामापूर खेड़ी गांव स्थित एक घर में गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए 280 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है।