समस्तीपुर: हलई थाना क्षेत्र में शादी समारोह में हुए विवाद में एक युवक की जमकर पिटाई ,मौत
समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र में शादी समारोह में हुए विवाद में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। पटना पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना डढियाही गांव की है। मृतक की पहचान हरे कृष्णा शाह के पुत्र छोटू कुमार शाह के तौर पर हुई है। गांव के ही चार लोगों को हत्या का आरोप लगा है।