समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में जबरन अवैध रूप से खेत में मिट्टी काटने का मामला आया सामने
समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना के सिलौत गांव में जबरन अवैध रूप से एक खेत में मिट्टी काटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित राम सुरेश झा के पुत्र चमन कुमार झा ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने पुलिस को दिए आवेदन में गांव के ही सुनील कुमार झा पर अवैध रूप से मिट्टी काटे जाने का आरोप लगाया है